उत्तर प्रदेशबहराइच

16 किलो गांजे के साथ चार तस्कर दबोचे! पुलिस की घेराबंदी में खुला नशे के नेटवर्क का राज

पूछताछ में खुलासा हुआ कि चारों आरोपी लंबे समय से गांजा सप्लाई कर रहे थे। पुलिस नेटवर्क खंगाल रही है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पयागपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 16 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है।

चार तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अदनान निवासी चिनहट (लखनऊ), शुभ गुप्ता निवासी चिनहट-सतरिख रोड (लखनऊ), प्रवेश कुमार निवासी सोहरियावा (पयागपुर) और विपिन मिश्रा उर्फ गौरव उर्फ धर्मराज निवासी इंद्रापुर (पयागपुर) के रूप में हुई है।

नशे पर शिकंजा

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि चारों आरोपी काफी समय से आसपास के क्षेत्रों में गांजे की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और सप्लाई चेन की भी गहन जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ थाना पयागपुर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: बहराइच पहुँचे जगतगुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, हुआ भव्य स्वागत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »