Atiq Ahmed's Son: उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने माफिया अतीक अहमद के परिवार को बड़ा झटका दिया है। अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में अबान समेत दो लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मुलाकात से पहले मौत जानकारी के अनुसार, सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर कार अचानक बेकाबू हो गई और जोरदार टक्कर के बाद हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों में अबान अहमद की पहचान हो चुकी है। हादसे में मोहम्मद जैद और उमर समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। उमेश पाल केस कनेक्शन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कार के नियंत्रण खोने की बात सामने आई है, लेकिन हादसे की असली वजह जानने के लिए पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। वाहन की रफ्तार और चालक की लापरवाही समेत कई पहलुओं की जांच की जा रही है। अबान अहमद अतीक अहमद के छोटे बेटों में शामिल था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान और उसके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह में रखा गया था। बाद में अक्टूबर 2023 में दोनों को रिहा कर उनकी बुआ की देखरेख में सौंप दिया गया था। दर्दनाक हादसा बता दें कि अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को अक्टूबर 2025 में नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग उसी से मिलने के लिए झांसी जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। ये भी पढ़ें: बसपा को बड़ा झटका! इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, मायावती से था खास रिश्ता