Bahraich Murder Case: उत्तर प्रदेश के बहराइच के कोतवाली नानपारा की पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी अजय द्विवेदी हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी सहित तीन और आरोपियों को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व तीन आरोपियों को पुलिस पहले जेल की सलाखों में भेज चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद किया है। हत्या की वजह कारोबारी से धन वर्षा के नाम पर की गयी 15 लाख की रकम को वापस न किया जाने को लेकर सामने आया है। हत्या का हथियार बरामद नानपारा कोतवाल राजनाथ सिंह, के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर गिरन्ट थाने के बेगमपुर रानीसीर निवासी पप्पू उर्फ समीर खान, जय सिंह, व बहोरवा के मजरे शिकारी पुरवा निवासी सकलेन रजा को धर दबोचा। गहन पूछताछ के बाद आरोपियों ने हत्या में प्रयुक्त छिपाकर रखा गया बांका भी बरामद कराया। तंत्र मंत्र से धन वर्षा मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि हत्याकांड के मास्टर माइंड मुख्य आरोपी पप्पू उर्फ समीर खान ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी अजय द्विवेदी से लगभग 15 लाख रुपये ली रकम धन वर्षा का झांसा देकर वसूली थी। धन वर्षा न होने पर अजय ने जब अपने रुपयों के वापसी की मांग की। तो आरोपी पप्पू उर्फ समीर ने बीते 29 जून को बहाने से नहर पर बुलाकर हत्या कर मृतक की बाइक को उसी के ऊपर गिरा कर हत्या को वाहन दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है। ये भी पढ़ें: मिड डे मील बनाते समय बड़ा हादसा! गैस पाइप फटते ही आग की लपटों में घिरी रसोइया