Noida Drug Raid: गौतमबुद्धनगर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ ड्रग विभाग और एएनटीएफ दिल्ली की टीम ने ज्वाइंट आपरेशन चला कर सेक्टर-123, अंबेडकर सिटी स्थित एक अवैध गोदाम पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। जहां से नोएडा में 80 लाख की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है बरामद की गई दवाओं के सैंपल सील कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। अवैध गोदाम पर छापा नशीली दवाओं के अवैध कारोबार करने वाले शिव नारायण झा और अमन शर्मा को सेक्टर-123, अंबेडकर सिटी स्थित एक अवैध गोदाम पर से गिरफ्तार किया गया है. गोदाम से भारी मात्रा में ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम जैसी प्रतिबंधित नारकोटिक दवाएं बरामद की गईं, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत 79,94,013 आंकी गई है। प्रयोगशाला भेजे सैंपल ड्रग इंस्पेक्टर जयसिंह ने बताया कि विभाग को मिले एक इनपुट के ड्रग विभाग और एएनटीएफ दिल्ली की टीम ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई के बाद 23 और 24 जुलाई की दरमियानी रात थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-123, अंबेडकर सिटी स्थित एक अवैध गोदाम पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई थी। उनका कहना है कि बरामद की गई दवाओं के सैंपल सील कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। नशीली दवाओं के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है और आगे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।