Bahraich News: बहराइच/गोंडा में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ, देवीपाटन मंडल ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ के मंडल अध्यक्ष हंसराज के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के पांचवें दिन इंजीनियरों ने जोरदार प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। अधिकारी पर गंभीर आरोप संघ ने सिंचाई निर्माण खंड सिद्धार्थनगर में तैनात अधिशासी अभियंता सतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि अधिशासी अभियंता विभागीय आदेशों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं और उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई हैं। संघ ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है। दुर्व्यवहार का भी आरोप इंजीनियरों ने आरोप लगाया कि मंडल में तैनात संघ पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भी कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज करने के साथ विभागीय व्यवस्था में मनमानी की जा रही है। मंडल अध्यक्ष हंसराज ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी अधिकारी के खिलाफ जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पूरा प्रांत चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन शुरू करेगा। जांच और कार्रवाई की मांग प्रदर्शन में संघ से जुड़े कई अभियंता और पदाधिकारी शामिल रहे। इंजीनियरों ने प्रशासन से आरोपों की गंभीरता से जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ये भी पढ़ें: भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा खुलासा! 35 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार