उत्तर प्रदेशबहराइच

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा खुलासा! 35 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB ने 116 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर को पकड़ा। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Rupaidiha Police Action: भारत-नेपाल सीमा पर नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस और एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई की है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र में संयुक्त टीम ने एक महिला को 116 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

संदिग्ध गतिविधि पर गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा के पास नियमित चेकिंग के दौरान महिला की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा एक VIVO V60 मोबाइल फोन, 21,029 रुपये भारतीय मुद्रा और 23,800 रुपये नेपाली मुद्रा भी मिली। गिरफ्तार महिला की पहचान शकीला बीबी, पत्नी मोहम्मद इस्लाम उर्फ लालबादशाह, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी दशहरा बाग नई बस्ती, थाना रुपईडीहा, बहराइच के रूप में हुई है।

पूछताछ में मिले सुराग

मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 237/2026 के तहत धारा 8/21 NDPS Act में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान महिला से नशे के नेटवर्क से जुड़े कुछ अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है। अब पुलिस और एसएसबी की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था।

तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा

पुलिस संभावित गिरोह और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 26 लाख के 107 मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »