उत्तर प्रदेशबहराइच

लंगूर के हमले से ग्रामीण घायल, हमले का वीडियो हो रहा वायरल

बहराइच के रिसिया क्षेत्र में लंगूर के हमले से कई ग्रामीण और राहगीर घायल हो गए। घायलों का इलाज कराया गया, जबकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसाही मे लंगूरी बंदर के हमले में कई ग्रामीण घायल हो गये। बंदर के हमले से हुए घायलों को सीएचसी लाया गया और कई लोगो का प्राथमिक उपचार कर एक किशोर को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

लंगूर का हमला

जानकारी के अनुसार रिसिया क्षेत्र के ग्राम भैंसाही निवासी अमित वर्मा (38)  किसी कार्य के लिये घर से निकले, जब वे मुख्य मार्ग के किनारे गुजर रहे थे तभी बाग से निकले लंगूर ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके शोर मचाने पर लोग दौडे़ तभी बंदर ने अमित प्रजापति, कुंवारे (65) , भुजई, आशीष, प्रभु नाथ, भोला आदि पर भी झपट पड़ा औऱ सभी को घायल कर दिया।

राहगीरों पर हमला

ग्रामीणों ने जब लंगूर को दौड़ाया तो वह एक ईंट भट्टे की ओर भाग गया और वहां पर भट्टे के मुनीम मयाराम पर भी हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान रिसिया-कटिलिया मार्ग से गुजर रही कई बाइक व साइकिल सवारों पर भी हमला कर घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,

ये भी पढ़ें: नए SDM का बड़ा अल्टीमेटम, लापरवाही पर होगी जेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »