उत्तर प्रदेशबहराइच

तेंदुए ने महिला को उतारा मौत के घाट, खेत में सब्जी तोड़ने गयी तभी हुई वारदात

बहराइच में कतर्नियाघाट क्षेत्र में तेंदुए के हमले में ममता नाम की महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की सास ने यह देखकर शोर मचाया, तो आस पास के लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में कतर्नियाघाट क्षेत्र में तेंदुए के हमले में ममता नाम की महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की सास ने यह देखकर शोर मचाया, तो आस पास के लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। इसके बाद तेंदुआ भाग गया। महिला के गले-कंधे पर पंजे और दांत के गहरे निशान मिले हैं। दरअसल महिला अपने घर से पीछे खेत में तरोई की सब्जी तोड़ने गई थी। तभी अचानक गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। मामला सुजौली थाना क्षेत्र का है।

तेंदुए ने महिला पर किया हमला

यहां के गड़रियन पुरवा गांव के रहने वाले राजेंद्र चौहान राजस्थान में टायल फैक्ट्री में काम करते हैं। जबकि उनकी मां बादामी देवी और पिता सियाराम खेती करते हैं। आज राजेंद्र की पत्नी ममता देवी (32) घर के पीछे के खेत में तरोई तोड़ने गई थी। खेत के एक तरफ गन्ने की फसल है। ग्रामीणों के मुताबिक, इसी तरफ से तेंदुआ आया और ममता पर हमला कर दिया। उसको मारने के बाद तेंदुआ वहीं पर बैठा रहा। घरवालों ने बताया कि ममता के शरीर पर तेंदुए के हमले के निशान मिले हैं।

मां की मौत से बच्चे बेहाल

ममता के 3 बच्चे हैं। बड़ा बेटा शिवमंगल करीब 10 साल का है। वह सुजौली के सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा-3 में पढ़ता है। उसके अलावा टुन्नू (5) और बेटी शिवानी (3) है। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: मुठभेड़ में चैन स्नेचर घायल, घेराबंदी के दौरान भाई आरिफ भी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »