उत्तर प्रदेशबहराइच

मुठभेड़ में चैन स्नेचर घायल, घेराबंदी के दौरान भाई आरिफ भी गिरफ्तार

बहराइच में महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, मुठभेड़ में सलमान के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बाइक, तमंचा और मंगलसूत्र बरामद किया।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich Police News: राइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा सवार महिला से मंगलसूत्र छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर की देर रात गांधी घाट-भागल गांव के पास क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और फखरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हुई। इसमें एक आरोपी सलमान घायल हो गया, जबकि उसके भाई आरिफ उर्फ तस्लीम को भी पकड़ लिया गया।

21 सितंबर को महिला से हुई थी छिनैती

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को कोठारा गांव के पास बाइक सवार दो लोगों ने ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीन लिया था। शिकायत के आधार पर फखरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीमों ने जांच शुरू की। जांच के दौरान ट्रैफिक कैमरों से मिले इनपुट और अन्य माध्यमों के आधार पर पुलिस को आरोपियों के बारे में सुराग मिला। पुलिस ने उनकी पहचान गोंडा निवासी सगे भाइयों सलमान और आरिफ के रूप में की।

गांधी घाट के पास घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी बाइक से भागला चौराहे की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने गांधी घाट-भागल गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि रोकने की कोशिश के दौरान एक आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में सलमान के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे पकड़कर इलाज के लिए सीएचसी फखरपुर भेजा गया, जबकि भाग रहे आरिफ को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।

बाइक और लूटा गया मंगलसूत्र बरामद

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से लूटा गया मंगलसूत्र और चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज पुराने मामलों की भी जानकारी जुटाने की बात कही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें: बहराइच में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »