उत्तर प्रदेशबाँदा

बीच सड़क महिलाओं का बवाल! मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप

बांदा के सतन्याव गांव में मामूली विवाद के बाद महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Banda Viral Video: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से महिलाओं के बीच हुई मारपीट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव में किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है।

घसीट-घसीटकर की मारपीट

वायरल वीडियो में कई महिलाएं एक-दूसरे पर हमला करती हुई दिखाई दे रही हैं। पहले तीखी बहस होती है और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है। वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे को पकड़कर घसीटती और मारपीट करती नजर आ रही हैं। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते दिखते हैं, लेकिन काफी देर तक विवाद शांत नहीं हो पाता।

वीडियो हुआ वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। बांदा पुलिस ने वायरल फुटेज का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और इसमें शामिल लोगों की भूमिका क्या रही। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

रिपोर्ट- अक्षय कुमार द्विवेदी

ये भी पढ़ें: 25 दिन से धरने पर डटे किसान, चकबंदी में भ्रष्टाचार के आरोपों पर तेज हुआ आंदोलन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »