उत्तर प्रदेशबरेली

पहाड़ों की बारिश से बढ़ा रामगंगा का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट

पहाड़ों में भारी बारिश से रामगंगा का जलस्तर बढ़ा। बरेली में बाढ़ का खतरा देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट, मुनादी और बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया।

Reported by Deepak Kumar and edited by Shagun Chaurasia

Bareilly News: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब उत्तर प्रदेश के बरेली में भी दिखाई देने लगा है। बारिश के चलते रामगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन अलर्ट जारी कर दिया है।

बाढ़ चौकियां सक्रिय

प्रशासन की ओर से रामगंगा के तटीय इलाकों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने की अपील की जा रही है। साथ ही बाढ़ चौकियों को भी पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

लगातार हो रही निगरानी

सुभाष नगर, बिशारतगंज, अलीगंज और सिरौली थाना क्षेत्रों के नदी किनारे बसे गांवों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और हालात के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: छेड़छाड़ का आरोपी थाने में हुआ बेकाबू! गुस्से में तोड़ा शीशा, लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »