Jalaun || Police Negligence, Domestic Violence || UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन में एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। कोंच कोतवाली क्षेत्र के दोहर इलाके में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। क्या है पूरा मामला बताया जा रहा है कि महिला को उसके ससुराल वालों ने बीती रात मारपीट कर मासूम बच्चे समेत घर से बाहर निकाल दिया था। देर रात सड़क पर रोती-बिलखती महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बार-बार घर वापस न भेजने की बात कह रही थी और ससुराल वालों से जान का खतरा बता रही थी। पुलिस ने नहीं सुनी थी गुहार इसके बावजूद पुलिस ने महिला को समझाकर दोबारा ससुराल भेज दिया। महिला लगातार घर जाने से इनकार करती रही, लेकिन कथित तौर पर दबाव बनाकर उसे वापस भेजा गया। सुबह होते ही महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम दोबारा मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने ससुराल पक्ष और पुलिस की लापरवाही को मौत की वजह बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ये भी पढ़ें: मरीज परेशान, डॉक्टरों ने छोड़ा काम! मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल