उत्तर प्रदेश

मथुरा में महिलाओं का ब्रेनवाश कर यौन शोषण करने वाला फर्जी बाबा गिरफ्तार

हैरानी की बात यह है कि पुलिस की गिरफ्त में आया यह ढोंगी कोई अनपढ़ नहीं, बल्कि एक पढ़ा-लिखा मैकेनिकल इंजीनियर है। वह अपनी ऊंची शिक्षा का इस्तेमाल महिलाओं का दिमागी खेल (ब्रेनवाश) खेलने के लिए करता था।

Reported by Kashish Solanki and edited by Shagun Chaurasia

Mathura Fake Baba || Govardhan Police Action|| Abhishek Mishra Mechanical Engineer : उत्तर प्रदेश के मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र से एक बहुत ही शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस ने एक ऐसे धोखेबाज को गिरफ्तार किया है, जो खुद को ‘बाबा’ बताकर महिलाओं का शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा था। यह फर्जी बाबा सीधे-साधे लोगों की आस्था का फायदा उठाकर उनके घरों में घुसपैठ करता था और फिर वहां की महिलाओं को अपना निशाना बनाता था।

​​​​पढ़ा-लिखा इंजीनियर निकला महिलाओं का शोषक

जब पुलिस ने इस फर्जी बाबा को पकड़ा और उसकी जांच की, तो अधिकारियों को हैरानी हुई। गिरफ्तार किया गया आरोपी कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल मैकेनिकल इंजीनियर है। उसने अपनी अच्छी नौकरी छोड़कर जल्दी पैसा कमाने और ऐश करने के लिए ढोंगी बाबा का भेस धारण कर लिया था। अपनी इस तकनीकी और तेज दिमागी का इस्तेमाल करते हुए, वह महिलाओं को सम्मोहित कर उनका ‘ब्रेनवाश’ करता था।

समस्याएं दूर करने के नाम पर ब्लैकमेल

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि यह फर्जी बाबा महिलाओं को उनके घरेलू दुखों, बीमारियों और समस्याओं से निपटने के लिए चमत्कारी शक्तियों की बातों में फंसाता था। जब कोई महिला इसकी बातों पर विश्वास कर लेती थी, तो यह ढोंगी उनका यौन शोषण करता था। अगर महिलाएं विरोध करती थीं, तो वह उन्हें डराता-धमकाता था और समाज में बदनाम करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता था।

पीड़ितों की शिकायत पर गोवर्धन पुलिस ने कसा शिकंजा

​कुछ साहसी महिलाओं ने जब इस बाबा के खिलाफ अपनी आवाज उठाई और पुलिस में रिपोर्ट की, तभी इस घिनौने खेल का अंत हुआ। शिकायत मिलते ही गोवर्धन थाना की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और जाल बिछाकर इस फर्जी इंजीनियर बाबा को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक उसने कितनी और महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया है।

ये भी पढ़े : नोएडा होटल में जुए का पर्दाफाश: 20 गिरफ्तार, लाखों का कैश और वाहन बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »