उत्तर प्रदेशभारतलखनऊ

लखनऊ में नकली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश, दो भाई गिरफ्तार

यूपी पुलिस ने लखनऊ में नकली नोटों का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी एक लाख असली के बदले ढाई लाख नकली नोट देते थे।

Reported by Vartika Singh and edited by Shagun Chaurasia

Fake Currency in Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक लाख रुपये की असली रकम के बदले ढाई लाख रुपये के नकली नोट देते थे। पुलिस ने दोनों के पास से 30 हजार रुपये की नकली करेंसी और मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरोह का मुख्य सदस्य हारून दिल्ली में बैठकर पूरे नेटवर्क को संचालित करता था। उसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।

सरगना की तलाश जारी

थानाप्रभारी विवेक चौधरी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी उन्नाव के हसनगंज स्थित सराय हसनगंज निवासी मोहम्मद मुस्तकीम और मोहम्मद सुलेमान हैं। दोनों सगे भाई हैं। पुलिस के अनुसार, उनका चचेरा भाई हारून दिल्ली से नकली नोट भेजता था। साथ ही ग्राहकों से मिलने की स्थान भी वही तय करता था। गिरोह को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई हैं। पुलिस ने दिल्ली-लखनऊ और दिल्ली-बिहार रूट के चालकों का ब्योरा मांगा है। पुलिस चालकों की भूमिका की जांच करेगी। सरगना की तलाश की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब खेप ट्रेन से आती थी तो उसके साथ एक एजेंट भी आता था। यह लोग चेकिंग से बचने के लिए बैग में रुपये लेकर जनरल बोगी में आते थे और हर सप्ताह में करीब दो डिलीवरी किया करते थे।

गिरोह से जुड़े लोगों की हो रही तलाश

थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि गिरोह के सरगना हारुन के बारे में उसके भाइयों मुस्तकीम और सुलेमान से कई अहम जानकारियां मिली हैं। हारुन के पते के आधार पर दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया गया है। उसके आधार पर हारुन और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

कई राज्यों में है नेटवर्क

थाना प्रभारी के मुताबिक गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, बिहार और यूपी समेत कई राज्यों में फैला है। लखनऊ और उसके आस पास के जनपदों का काम मुश्तकीम और सुलेमान देखते थे। बिहार जाने वाली नकली नोटों की खेप डबल डेकर बस के ड्राइवरों से भेजी जाती थी। उन बस के ड्राइवरों को भी पुलिस टीम ट्रेस कर रही है।

दो सगे भाइयों की हुई गिरफ्तारी

नाका पुलिस ने चारबाग दुर्गापुरी स्टेशन झोपड़पट्टी के पास से नकली नोटों के तस्करी करने वाले मुश्तकीम और उसके भाई सुलेमान को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से 30 हजार रुपये की नोट बरामद हुए। आरोपियों का चचेरा भाई हारुन गिरोह का सरगना है और वह दिल्ली से पूरा नेटवर्क ऑपरेट करता है।

ये भी पढ़ें: रिश्ते को लेकर हुआ विवाद! बॉयफ्रेंड ने कार के बोनट पर लटकाकर गर्लफ्रेंड को घसीटा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »