उत्तर प्रदेश

PM मोदी के जन्मदिन पर यूपी में बड़े आयोजन, अखिलेश ने दी बधाई

पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी में सेवा अभियान तेज, अयोध्या में सफाई, लखनऊ में दीपोत्सव, रक्तदान और जनसेवा कार्यक्रमों की तैयारी, महीनेभर होंगे कई आयोजन।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर उत्तर प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने की घोषणा की है। इस दौरान स्वच्छता, श्रमदान, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम होंगे।

अखिलेश यादव ने दी जन्मदिन की बधाई

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सक्रिय और सार्थक जीवन की कामना की।

अयोध्या में सफाई अभियान

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के लंबे सार्वजनिक जीवन को देखते हुए स्वच्छता अभियान के जरिए उन्हें सम्मान देने का प्रयास किया गया है। अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने भी प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन और देश की सेवा में निरंतर सक्रिय रहने की कामना की।

लखनऊ में महीनेभर चलेंगे कार्यक्रम

लखनऊ नगर निगम ने भी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान-2026’ चलाने की तैयारी की है। अभियान की शुरुआत नालियों और सीवर लाइनों की सफाई से होगी। आठों जोनों में विशेष स्वच्छता अभियान और श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 200 घंटे का विशेष सफाई अभियान चलेगा। जलकल विभाग पानी की टंकियों की सफाई करेगा, जबकि 27 सितंबर से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी होंगी।

तीन लाख दीपों से जगमगाएगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल

लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन लाख दीप जलाने का कार्यक्रम भी रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री इसमें शामिल होंगे। तैयारियों को लेकर प्रशासन और एलडीए की टीम जुटी हुई है।

अस्पतालों में सेवा कार्य

भाजपा महानगर इकाई की ओर से अस्पतालों में फल वितरण और रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। अलग-अलग बूथों पर लाभार्थियों के घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की भी योजना है। इसके अलावा शहर के कई प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन और अन्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर CEO चयन पर बड़ा खुलासा, जितेंद्र मिश्र के इंटरव्यू को लेकर ट्रस्ट ने साफ किया पूरा सच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »