उत्तर प्रदेशमहोबा

बेटे को बचाने में गई पिता और चाचा की जान, धसान नदी में समाए दो भाई

महोबा में धसान नदी में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। शिक्षक भाई ने बेटे को बचाया, जबकि पुलिस भर्ती अभ्यर्थी भाई का सपना अधूरा रह गया।

Mahoba News || Hamirpur News || Dhasan River Accident || UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। पनवाड़ी क्षेत्र स्थित झारखंड धाम के पास धसान नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और गांव में शोक का माहौल है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, नैपुरा गांव के निवासी जितेंद्र, जो एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षक थे, अपने पांच वर्षीय बेटे सिद्धांत के साथ नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान बच्चा गहरे पानी में फंसकर डूबने लगा। बेटे की जान बचाने के लिए जितेंद्र ने उसे किसी तरह किनारे की ओर उछाल दिया। यह देखकर उनके छोटे भाई राजकुमार उर्फ राजा भी मदद के लिए नदी में कूद पड़े।

बच्चे को सुरक्षित बचाया

लेकिन धसान नदी के तेज बहाव और गहराई ने दोनों भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन दोनों भाइयों को नहीं बचाया जा सका। कई घंटों की मशक्कत के बाद शव नदी से बाहर निकाले गए। सबसे दुखद बात यह रही कि राजा UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने महोबा आया था। पुलिस सेवा में जाने का उसका सपना नदी की लहरों के साथ हमेशा के लिए अधूरा रह गया।

ये भी पढ़ें: शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना अपराध नहीं, सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »