उत्तर प्रदेश

कन्नौज गौकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल

गोकशी के आरोपी तारिक ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Reported by Pankaj Kumar and edited by Shagun Chaurasia

Kannauj Police Action: उत्तर प्रदेश के कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और गोकशी के एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है जबकि तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान घमाइचमऊ निवासी तारिक उर्फ शाहिद के रूप में हुई है, जो गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। उसके साथ इरशाद उर्फ सुल्तान को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बड़का नामक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।

SP विनोद कुमार ने बताया कि देर शाम पुलिस को घमाइचमऊ गांव में गोकशी की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा, जहां से खून और मांस के टुकड़े बरामद हुए। पशु चिकित्सा विभाग से जांच कराने पर पुष्टि हुई कि बरामद नमूने गोवंश के थे। इसके आधार पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। एसपी के मुताबिक, गुरुवार रात घमाइचमऊ रोड ओवरब्रिज के पास पुलिस को तारिक के होने की सूचना मिली।

मुठभेड़ में गिरफ्तारी

सदर कोतवाली पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें तारिक के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं। फरार आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस ने दी जानकारी

एसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसपी ने बताया कि जिस युवक ने गोकशी की सूचना दी थी बाद में वह प्राथमिकी की दर्ज करने से मुकर गया। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी की दर्ज कराई और आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो मुठभेड़ हो गई।

ये भी पढ़ें: रेप केस आरोपी नवाब सिंह पर प्रशासन का शिकंजा, 5.25 करोड़ की संपत्ति जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »