Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मोहनलालगंज इलाके में 20 सितम्बर की देर रात 70 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 70 वर्षीय वृद्धा के साथ शराब पार्टी कर रहे राजेश (40) और हरिराम (30) ने मिलकर दरिंदगी की। विरोध कर वृद्धा भागी तो दरिंदे उसका पीछा कर घसीटते और पीटते रहे, साथ ही उसके कपड़े फाड़ डाले। डंडे से पीटा और गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसका नग्न शव झाड़ियों में फेंका और भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या व गैंगरेप की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। 70 साल की महिला से गैंगरेप मां कभी-कभी शराब पीती थी- वृद्धा की बेटी इंस्पेक्टर मोहनलालगंज राम बाबू के मुताबिक एक गांव में रहने वाली 70 वर्षीय वृद्धा के पति की लगभग दस साल पहले मौत हो गई थी। उसके तीन बेटे व दो बेटियां है। बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटे अलग-अलग रहते है। वृद्धा अपने बड़े बेटे के घर खाना खाने रोज जाती थी। साथ ही बाहरी हिस्से में बने क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के हाते में जानवरों की देखभाल करती थी। वह हाते के पास बरामदे में रहती थी। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के बाहर होने और सन्नाटा रहने के चलते वहां रोज शाम को शराबियों का जमावड़ा लगता है। वृद्धा की बेटी जो बुधवार को अपने मां से मिलने के लिए आई थी उसने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद से उसकी मां भी कभी-कभी शराब पी लेती थी, लेकिन बुधवार को उसने कोई नशा नहीं किया था। 50 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव रात करीब दस बजे बड़े बेटे के घर से खाना खाकर जानवरों की रखवाली करने के लिए हाते में सोने चली आई थी। रात्रि लगभग 12 बजे के आस-पास गांव वालों ने वृद्धा की चीख पुकार सुनी। शौच के लिए गये एक युवक ने शोर सुनकर वृद्धा के बड़े बेटे के घर जाकर जानकारी दी। परिवारीजन मौके पर पहुंचे। खोजबीन शुरू की तो नहीं मिली। काफी देर तलाश के बाद 50 मीटर दूर झाड़ियों में नग्नावस्था में उसका शव पड़ा मिला। जगह-जगह टूटी हुई चूड़ियां और कपड़े पड़े थे। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विरोध पर वृद्धा से मारपीट की मौके से बुद्धीलाल नशे में धुत पड़ा मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि रात राजेश और हरिराम के साथ वह पहुंचा था। तीनों ने वृद्धा के साथ शराब पी। इसके बाद राजेश और हरिराम ने गंदा काम किया। विरोध पर वृद्धा से मारपीट की थी। पुलिस ने दबिश देकर दोपहर को राजेश और हरिराम को भी दबोच लिया। पुलिस की तफ्तीश में बुद्धीलाल की भूमिका वारदात में नहीं मिली है और न ही वृद्धा के बेटे ने तहरीर में उसका नाम दिया था। फ़िलहाल पुलिस बुद्धीलाल की भूमिका की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी पुलिस ने बताया कि 22 सितंबर को तहरीर मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल के पास बने एक मंदिर की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें दिखा कि आरोपी राजेश वारदात के बाद नग्नावस्था में भाग रहा है। इसके बाद पुलिस ने अन्य कैमरे खंगाले। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि दोनों आरोपियों के भागने की दिशा तय की और फिर पकड़ लिया। वृद्धा के बेटे की तहरीर पर राजेश और हरिराम के खिलाफ हत्या, गैंगरेप की धारा में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर दोनों को जेल भेजा जाएगा। ये भी पढ़ें: स्कूल वैन ड्राइवर ने 11वीं की छात्रा को दिल्ली ले जाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार