उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा की गारमेंट्स फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

Noida के सेक्टर-63 स्थित गारमेंट्स कंपनी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम जारी है, जबकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida Fire || Garments Company Fire || Sector 63 Noida: नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में स्थित एक गारमेंट्स कंपनी में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत फायर विभाग को सूचना दी।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री से धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »