उत्तर प्रदेशनोएडा

प्रेम प्रसंग में हाई वोल्टेज ड्रामा! नोएडा में टॉवर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हंगामा

Noida के सेक्टर-62 में प्रेम प्रसंग से नाराज युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने हाइड्रोलिक मशीन की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida News || Noida Girl On Tower || Sector 62 Noida || UP News: नॉएडा के सेक्टर-62 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और जमकर हंगामा करने लगी। घटना थाना सेक्टर-58 क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक युवती अपने प्रेमी की शादी किसी दूसरी लड़की से तय होने से नाराज थी।

टॉवर पर चढ़ी युवती को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद भी युवती नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।

इसके बाद फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक मशीन की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »