उत्तर प्रदेशजालौन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, एक की मौत

Jalaun के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में खलासी की मौत हो गई, जबकि घायल चालक को केबिन काटकर बाहर निकाला गया।

Reported by AJAY SRIVASTAVA and edited by Shagun Chaurasia

Jalaun News || Bundelkhand Expressway || Road Accident || UP News: जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। कुठौन्द थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 233 पर तेज रफ्तार ट्रक पीछे से खड़े ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में ट्रक के खलासी (Helper) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद केबिन काटकर बाहर निकाला गया।

घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपडेट अभी जारी है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »