Noida Expressway Accident || Road Accident News || YouTuber Mridul Tiwari: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में कई राहगीर घायल हो गए। घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। इसी दौरान मौजूद यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने मानवता दिखाते हुए घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।