उत्तर प्रदेशनोएडा

7वीं मंजिल पर अचानक फटा AC! नोएडा की हाईराइज सोसायटी में समय रहते टला बड़ा हादसा

नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसायटी की सातवीं मंजिल पर एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मेंटेनेंस टीम ने समय रहते आग बुझाई, कोई हताहत नहीं हुआ।

Noida Fire News: नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसायटी में शुक्रवार को एक फ्लैट में एयर कंडीशनर (AC) में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। आग सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी, जहां अचानक AC में धमाका होने के बाद लपटें उठने लगीं। घटना के बाद सोसायटी के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मेंटेनेंस टीम की तत्परता

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही सोसायटी की मेंटेनेंस टीम तुरंत सक्रिय हो गई। टीम ने फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से आग को अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोक दिया गया। सूचना मिलने पर फायर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे फ्लैट का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण एयर कंडीशनर में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि तकनीकी खराबी की वजह क्या थी।

कोई हताहत नहीं

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। साथ ही फ्लैट में भी बड़ा नुकसान होने से बच गया। समय पर मेंटेनेंस टीम और फायर विभाग की तत्परता के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और लोगों से बिजली के उपकरणों के रखरखाव में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें: गार्ड ने बिना अनुमति ली स्कूटी, फिर जो कैमरे में कैद हुआ देखते ही मचा बवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »