उत्तर प्रदेशनोएडा

बकरीद पर नोएडा हाई अलर्ट पर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और डॉग स्क्वॉड तैनात, तीनों जोन में फ्लैग मार्च

ईद-उल-अजहा को लेकर नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। तीनों जोन में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। मस्जिदों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida Eid al-Adha Security || Noida Police Foot March || Bomb Squad Noida || UP Police: ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) के मद्देनज़र नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कड़ी कर दी गई है। जिले के संवेदनशील इलाकों, मस्जिदों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में पुलिस बल की भारी तैनाती की गई। त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ शहर के अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च और फुट पेट्रोलिंग की।

भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और धर्मगुरुओं से बातचीत कर आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की मस्जिदों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। निठारी मस्जिद, जामा मस्जिद और अन्य प्रमुख इलाकों में पुलिस टीम लगातार गश्त करती नजर आई।

अफवाहों से बचने बचे

त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष प्लान तैयार किया गया है। पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की अपील की है। साथ ही अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे जिले में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं ताकि ईद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें: नोएडा में सफर का नया दौर, 15 जून से सड़कों पर उतरेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जानिए किराया और रूट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »