Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में थार वाहन के नहर में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कैसे हुआ हादसा नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम भट्टा पुलिया के पास रजिस्ट्रेशन नंबर UP16EF4073 की एक थार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई है। सूचना मिलते ही दनकौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसी घायल महिला को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पड़ताल मीडिया सेल ने बताया कि वाहन में मोहित पुत्र घनेन्द्र, निवासी ग्राम भट्टा, अपनी पत्नी रीना (31 वर्ष) के साथ गांव भट्टा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी थार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में रीना की मौत हो गई, जबकि मोहित के संबंध में पुलिस ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने बताया कि मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। भाई के गंभीर आरोप वही मृतका के भाई सोनू शर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को डुबोकर मार गया है मृतका के भाई सोनू शर्मा ने कहा कि इस मामले में पोस्टमार्टम के बाद जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। भाई ने आरोप लगाया कि पिछले 15 दिनों से पति लगातार डाइवोर्स की मांग कर रहा था। भाई ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ये भी पढ़ें: जेल में अचानक बिगड़ी तबीयत, कैदी की मौत से उठे सवाल