उत्तर प्रदेशनोएडा

3.24 करोड़ का शेयर खेल! नोएडा में कंपनी के पूर्व निदेशक समेत 14 लोगों पर धोखाधड़ी का केस

नोएडा सेक्टर-63 में 3.24 करोड़ रुपये के शेयर विवाद में एमएम कैपिटल की शिकायत पर पूर्व निदेशक समेत 14 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। पुलिस जांच में जुटी है।

Noida News: सेक्टर-63 इलाके से शेयर सौदे में करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व निदेशक समेत 14 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि करोड़ों रुपये का भुगतान लेने के बाद भी तय किए गए इक्विटी शेयर ट्रांसफर नहीं किए गए।

शेयर ट्रांसफर में खेल

मामला एमएम कैपिटल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा बताया जा रहा है। कंपनी की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शेयर खरीद-बिक्री के समझौते के तहत पूरी रकम का भुगतान कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने तय संख्या में शेयर कंपनी के नाम नहीं किए।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब शेयर ट्रांसफर की मांग की गई तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। इसके बाद रकम वापस मांगने पर भी कथित तौर पर इनकार कर दिया गया। कंपनी ने आरोप लगाया कि पूरे मामले में सुनियोजित तरीके से साजिश रची गई और आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।

14 आरोपियों पर केस

शिकायत के आधार पर सेक्टर-63 थाना पुलिस ने पूर्व निदेशक सहित 14 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब दस्तावेजों, लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। करोड़ों रुपये के इस शेयर विवाद ने कॉरपोरेट लेन-देन की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: थार नहर में गिरी, महिला कीमौत… अब पति पर लगे गंभीर आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »