उत्तर प्रदेशनोएडा

लिफ्ट देकर बनाया बंधक, ऑनलाइन निकाले पैसे! पुलिस ने खोला पूरा राज

दनकौर में लिफ्ट देकर युवक को बंधक बनाकर लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हुए, जबकि दो बंधकों को सकुशल छुड़ा लिया गया।

Noida News: गौतमबुद्धनगर के थाना दनकौर क्षेत्र में शुक्रवार को सवारी के रूप में लिफ्ट देकर लूट करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश। पीआरवी को सूचना मिली कि एक युवक को कार में बंधक बनाकर डरा-धमकाकर ऑनलाइन रुपये निकलवाए गए हैं। जांच में पता चला कि पीड़ित हेमेन्द्र, निवासी धौलपुर राजस्थान, दनकौर की एक निजी यूनिवर्सिटी के पास आगरा वाले टोल पर धौलपुर जाने के लिए खड़ा था। तभी एक आई-20 कार सवार युवकों ने उसे लिफ्ट दी और रास्ते में बंधक बनाकर पैसे ऐंठ लिए।

पुलिस ने कार को घेरा

सूचना मिलते ही दनकौर पुलिस और पीआरवी टीम ने कार संख्या HR 10 X 0405 की पहचान कर पीछा शुरू किया। अंडरपास के पास कार रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की।

जवाबी फायरिंग में दो घायल

खुद को घिरता देख कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान अभिनय पल्लव, 24 वर्ष और सत्यम सिंह, 22 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

दो बंधक सकुशल मुक्त

पुलिस ने कार में बंधक हेमेन्द्र और इससे पहले जीरो प्वाइंट से बैठाए गए नमन, 18 वर्ष को सकुशल मुक्त कराया। कार के अलावा 2 तमंचे .315 बोर, 5 जिंदा कारतूस, 2 खोखा, 4 मोबाइल, 10 हजार रुपये नकद और एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: नाले में उतरकर पानी भरने को मजबूर बच्चे, लीकेज बंद करने की हुई कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »