नोएडा

5 दिन बैंकिंग की मांग पर नोएडा में प्रदर्शन, 60 से ज्यादा अधिकारी सड़क पर

नोएडा में 60 से अधिक बैंक अधिकारियों ने प्रदर्शन कर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था, समान पीएलआई और लंबित मांगों के जल्द समाधान की मांग उठाई।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Bank Officers Protest: सरकारी बैंकों में सप्ताह में पांच दिन कामकाज लागू करने समेत कई लंबित मांगों को लेकर नोएडा में बैंक अधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर कैनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA) के नोएडा रीजन से जुड़े 60 से अधिक अधिकारी प्रदर्शन में शामिल हुए।प्रदर्शन कैनरा बैंक के रीजनल ऑफिस के बाहर आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र सरकार से बैंकिंग व्यवस्था में बदलाव करने और कर्मचारियों से जुड़ी लंबित मांगों पर जल्द फैसला लेने की अपील की।

पांच दिन कामकाज की मांग

बैंक अधिकारियों की प्रमुख मांग सरकारी बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना है। उनका कहना है कि लंबे समय से इस मांग को लेकर बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारी और अधिकारी आवाज उठा रहे हैं। इसके अलावा सभी कैडर के कर्मचारियों के लिए समान पीएलआई (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) लागू करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन का नेतृत्व सीबीओए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, सहायक महासचिव अमित चौधरी, क्षेत्रीय सचिव रॉबिन सिंह और रजनीश पांडे समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने किया।

देशभर में प्रदर्शन

UFBU के आह्वान पर शुक्रवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक अधिकारी और कर्मचारी प्रस्तावित अखिल भारतीय बैंक हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। नोएडा में भी प्रदर्शनकारियों ने सरकार से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

ये भी पढ़ें: नोएडा से दिल्ली जाना होगा आसान! मयूर विहार में बनेगा नया अंडरपास, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »