नोएडा

यूपी ग्लोबल बिजनेस का नया हब, ट्रेड शो में जुटेगा दुनिया का कारोबार

85 देशों के 550 से अधिक विदेशी खरीदार ग्रेटर नोएडा में सीधे जुड़ेंगे यूपी के निर्यातकों और एमएसएमई से।

UP International Trade Show : उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) अपने चौथे संस्करण में अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक कार्यक्रम बन रहा है। आगामी 25 से 29 सितंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले इस मेगा शो में 85 देशों के 550 से अधिक विदेशी खरीदार भाग लेंगे, जिससे राज्य के छोटे और बड़े उद्यमियों के लिए सीधे वैश्विक बाजार तक पहुंचने का रास्ता खुल जाएगा।

रिवर्स बायर मीट से बढ़ेगा निर्यात

इस बार का व्यापार मेला उत्तर प्रदेश के स्थानीय निर्यातकों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) और नए व्यवसाय से जुड़े लोग एक महत्वपूर्ण अवसर बनने जा रहा है। इस प्रबंध में खास तौर पर ‘रिवर्स बायर-सेलर मीट’ का आयोजन किया जा रहा है, जहां विदेशी खरीदार भारतीय उत्पादों का अवलोकन कर सीधे सौदे करेंगे फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (FIEO) के उप निदेशक और नोडल अधिकारी रोहित तेजपाल ने बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से यूपी के ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद), हस्तशिल्प, वस्त्र, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग उत्पादों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।

सीएम योगी ने तैयारियां परखी

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए शनिवार को नोएडा के सेक्टर 96 में एक कर्टन रेजर कार्यक्रम का आयोजन किया गया  , जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम की सभी तैयारियों की विस्तार से जायजा किया और व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ट्रेड शो राज्य की औद्योगिक क्षमता, निर्यात और निवेश के अवसरों को पूरी दुनिया के  सामने मजबूती से प्रस्तुत करेगे , जिससे स्थानीय कला और उद्योगों को नई पहचान मिलेगी।

24 घंटे शीर्ष निगरानी

ट्रेड शो की सफलता पक्का  करने के लिए शासन और फियो के वरिष्ठ अधिकारी निरंतर प्रयासरत हैं। फियो के महानिदेशक और सीईओ डॉअजय सहाय के मुताबिक , अतिरिक्त महानिदेशक सुविध शाह तैयारी की निरंतर निगरानी की जा रही है रही हैं। इसके साथ ही, यूपी शासन के प्रमुख सचिव (MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन) शशि भूषण लाल सुशील विदेशी खरीदारों को जोड़ने और सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों के इस मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व के चलते यह आयोजन देश के अग्रणी व्यापारिक मंचों में से एक बनने की दिशा में है।

ये भी पढ़े : तेज रफ्तार ई-बस से टकराई यमुना प्राधिकरण के OSD की CAR, बाल-बाल बचे अधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »