Pari Chowk U-Turn: ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर वाहनों का अक्सर दबाव रहता है ,जिसके चलते परीचौक पर अक्सर कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है, जिससे ग्रेटर नोएडा नोएडा एक्सप्रेसवे भी प्रभावित होता है। इन्हीं सब कारणों की वजह से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक यू ट्रन का निर्माण किया है,इस यू टर्न से परी चौक पर वाहनों का दबाव कम होगा और जो जाम की समस्या बनी रहती थी उससे भी लोगों को निजात मिल पाएगी। परी चौक जाम से राहत इस यू टर्न से उन लोगों को काफी फायदा होगा जो परी चौक नहीं जाना चाहते हैं,इस यू टर्न के बन जाने से लोग यू ट्रन लेकर के नोएडा की तरफ बड़ी आसानी से जा सकते हैं। ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर जाम की समस्या को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यू टर्न का निर्माण किया,परी चौक के पास ही एक्सपो मार्ट है। जहां सितंबर में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होने जा रहा,जिसमें वीवीआईपी मेहमानों के अलावा लाखों लोग पहुंचेंगे,उस दौरान कोई जाम की समस्या न हो और जो लोग एक्सपो मार्ट से इस यू ट्रन की मदद से बिना परिचौक जाये नोएडा वापस जा सकेंगे। जल्द शुरू होगा यू-टर्न इस यू टर्न का काम लगभग पूरा हो चुका है और एक-दो दिन में यह यू टर्न पूरी तरह से शुरू हो जाएगा,इसके बाद लोग यहां से आवागमन कर सकेंगे और इसे बनने के बाद परी चौक पर वाहनों का दबाव तो कम होगा साथ ही जाम से भी राहत मिलेगी। ये भी पढ़ें: नोएडा में 13 वर्षीय आयुष शुक्ला का अंतिम संस्कार, नम आंखों से परिजनों ने दी अंतिम विदाई