उत्तर प्रदेशबहराइच

DM ऑफिस के बाहर गरमाया सियासी संग्राम, सिटी मजिस्ट्रेट और सपाइयों में तीखी बहस

बहराइच में बिजली और पेपर लीक मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की सिटी मजिस्ट्रेट से तीखी बहस हो गई। नारेबाजी पर नाराज अधिकारी ने एफआईआर की चेतावनी दी।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich News || SP Protest || City Magistrate || DM Office Protest: उत्तर प्रदेश के बहराइच में बिजली संकट और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय गर्म हो गया जब सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को कड़ी फटकार लगाई।

FIR दर्ज की चेतावनी

जानकारी के अनुसार, सपा कार्यकर्ता निर्धारित धरना स्थल के बजाय DM कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान डीएम चैंबर के पास पहुंची भीड़ और तेज नारों की आवाज से नाराज सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी। बहस बढ़ने पर उन्होंने उग्र प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की चेतावनी भी दी।

वीडियो हुआ वायरल

सपा कार्यकर्ता प्रशासन को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे, लेकिन विवाद के चलते कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: बॉर्डर पर एक्शन! बहराइच में अवैध डग्गामार वाहनों पर पुलिस का बड़ा हंटर, 10 गाड़ियां सीज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »