Delhi || Delhi Fire News || Fire In Malviya Nagar : दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक होटल (बेड-एंड-ब्रेकफास्ट) में भयानक आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, जान गंवाने वालों में 18 विदेशी नागरिक शामिल थे, जो मुख्य रूप से मध्य एशिया और अफ्रीकी देशों के रहने वाले थे। हादसे के बाद साकेत के मैक्स अस्पताल में अपनों की तलाश में पीड़ित परिवारों की भारी भीड़ देखी गई। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, अब रेस्क्यू ऑपरेशन (बचाव कार्य) पूरा हो चुका है और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग हादसे में FIR दर्ज दिल्ली पुलिस ने होटल में लगी भीषण आग की घटना को लेकर गैर-इरादतन हत्या (कपलपेबल होमिसाइड) समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल में आने-जाने के लिए केवल एक ही प्रवेश और निकास मार्ग था। वहीं, होटल को जारी की गई फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) भी जांच के दायरे में है। हादसे के बाद फरार चल रहे होटल मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मालवीय नगर अग्निकांड में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों तथा घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, इस घटना में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) और कैट्स एम्बुलेंस सेवा की आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर भेजी गईं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन टीमों की त्वरित कार्रवाई की बदौलत प्रभावित इमारत से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उनका बचाव किया गया। ये भी पढ़े : मालवीय अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 जिंदगियां, 10 बचावकर्मी भी झुलसे