GIMS Protest: जिम्स अस्पताल में कर्मचारियों के धरने को देर रात पुलिस द्वारा हटाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनके समर्थन में सामने आए। कार्यकर्ता कर्मचारियों के पक्ष में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी नाराजगी जताई। डीएम से न मिलने पर नाराजगी सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिलाधिकारी उनसे मिले बिना ही वहां से निकल गए। इसके बाद नाराज कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। जाम की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने हटाने की कोशिश की सड़क जाम होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाने का प्रयास किया ताकि यातायात दोबारा सामान्य हो सके। मौके पर काफी देर तक हलचल बनी रही। ये भी पढ़े : गोल्डन आई मॉल के 9वीं मंजिल में लगी आग, कमर्शियल टॉवर से उठा धुएं का गुबार