Greater Noida Fire Incident :शहर में तगड़ी गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाईराइज सोसाइटियों, दुकानों और मॉल से आ रही आग की रिपोर्ट्स के बीच, आज ग्रेटर नोएडा के प्रसिद्ध 'गोल्डन आई मॉल' के कमर्शियल टॉवर में अचानक भयंकर आग लग गईं आग ने खूंखार रूप ले लिया और ऊँची इमारत की 9वीं मंजिल से काले धुएं का बड़ा गुब्बार उठने लगा, जिससे पूरे परिसर औरआस-पास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत स्थलपर पहुंच गईं। बंद ऑफिस आग, हाइड्रोलिक से काबू गौतमबुद्ध नगर के प्रथम अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने जानकारी दी कि सुबह लगभग 9:40 बजे फायर कंट्रोल रूम को इस अग्निकांड के बारे में जानकारी दी गई थी । आग 9वीं मंजिल के स्तर पर लगी थी प्राथमिक रिपोर्ट में कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना थी, इसलिए विभाग ने सावधानी बरतते हुए तुरंत पांच अग्निशामक वाहन और एक आधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म वाहन को घटनास्थल पर भेजा। राहत की बात यह रही कि बाद में जांच में पता चला कि जिस ऑफिस में आग लगी थी, वह काफी समय से बंद था और पूरे बिल्डिंग में कोई भी व्यक्ति फंसा नहीं था। दमकलकर्मियों ने कुछ घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। शॉर्ट सर्किट आशंका, कोई हताहत नहीं इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि, बंद ऑफिस में आग लगने का सही कारण अभी तक साफ़ नहीं हुआ है, लेकिन दमकल विभाग की शुरुआती जांच के अनुसार, भीषण गर्मी के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट को आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है। यह ध्यान देने योग्य है कि शहर में लगातार बढ़ते तापमान के चलते बिजली के उपकरणों और वायरिंग पर लोड बढ़ रहा है, जिससे इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। फिलहाल मॉल प्रशासन और तकनीकी टीम नुकसान का आकलन और सुरक्षा मानकों की जांच में लगी हुई है। ये भी पढ़े : GIMS में हड़ताल के बीच हंगामा, पुलिस से बचते समय नाले में गिरी महिला कर्मचारी