उत्तर प्रदेश

UP विधानसभा चुनाव 2027: टिकट कटेंगे या बदलेंगे चेहरे? क्या है अखिलेश यादव की नई रणनीति

सपा 2027 यूपी चुनाव के लिए 2024 लोकसभा जैसी रणनीति अपना रही है। अखिलेश यादव जातीय समीकरण और स्थानीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता देंगे, कई नेताओं के टिकट कटने की संभावना है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

UP Election 2027 || Akhilesh Yadav || Samajwadi Party || UP Politics || UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) ने अपनी रणनीति को 2024 लोकसभा मॉडल की तर्ज पर फिर से धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी अब ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में जुटी है जो जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के साथ मजबूत जनाधार भी रखते हों।

जल्द होगी संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार

सूत्रों के अनुसार, सपा अब तक 35 जिलों की करीब 150 विधानसभा सीटों पर मंथन कर चुकी है। जुलाई तक इन सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार किए जाने की योजना है। पार्टी नेतृत्व का फोकस उन सीटों पर भी है जहां संगठन कमजोर रहा है या पिछली बार हार का सामना करना पड़ा था। इस बार सपा उन नेताओं को भी ध्यान में रख रही है जो फिलहाल बीजेपी, बसपा, रालोद या सुभासपा जैसे दलों में हैं, लेकिन चुनाव से पहले पाला बदल सकते हैं। कुछ नामों को लेकर अंदरखाने चर्चा तेज है, जिनमें अब्बास अंसारी जैसे नेताओं का भी जिक्र सामने आ रहा है।

क्या है सपा की रणनीति?

पार्टी ऐसे नेताओं की भी पहचान कर रही है जिनके साथ पुराने रिश्ते तनावपूर्ण रहे, लेकिन अब वापसी की संभावनाएं बन सकती हैं। वहीं संगठन को 24 जिलों में उम्मीदवारों के सामाजिक, राजनीतिक और जनाधार का गहन आकलन करने की जिम्मेदारी दी गई है। सपा की रणनीति साफ है, हर सीट पर स्थानीय और मजबूत उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि बाहरी उम्मीदवारों पर सख्ती रहेगी।

अखिलेश यादव ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई संगठन पदाधिकारी चुनाव लड़ना चाहता है तो उसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना होगा। इस नई रणनीति के बाद सपा के भीतर टिकट वितरण को लेकर हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में कई बड़े फैसले सामने आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रभारी मंत्रियों का महा फेरबदल! योगी सरकार ने बदले जिलों, कई नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »