भारत

कॉकरोच जनता पार्टी के धरने से पहले बड़ा विवाद! ‘मुसलमान 10 KM दूर रहें’ वाली अपील ने बढ़ाया सियासी तनाव

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले सोशल मीडिया पर मुस्लिमों से दूरी बनाए रखने की अपील वायरल हुई। कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को लेकर विवाद और तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Cockroach Janata Party || Abhijeet Dipke:  दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 जून को प्रस्तावित एक प्रदर्शन से पहले सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित होने वाले इस धरना-प्रदर्शन से पहले मुस्लिम समुदाय को दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

मुस्लिम लोग धरने से रहे दूर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स की पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि मुस्लिम नागरिकों को इस आंदोलन से दूर रहना चाहिए। एक पोस्ट में यहां तक कहा गया कि मुस्लिम लोग आयोजन स्थल से कम से कम 10 किलोमीटर दूर रहें और किसी भी तरह की गतिविधि में शामिल न हों।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट

इन पोस्ट्स में यह भी लिखा गया है कि यह आंदोलन कथित तौर पर छात्रों और युवाओं को प्रभावित कर सकता है, जिससे उनके भविष्य पर असर पड़ सकता है। कुछ यूजर्स का कहना है कि मुस्लिम समुदाय को ऐसे आंदोलनों से दूर रहकर अपने करियर और सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। विवादित संदेशों में यह भी दावा किया गया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग समुदाय विशेष का इस्तेमाल केवल प्रचार के लिए कर सकते हैं, जिससे बाद में उन्हें कानूनी या सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि, इन अपीलों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और अलग-अलग पक्षों से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मामला अब राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है, और 6 जून के प्रदर्शन से पहले तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के नए चेहरे! आखिर कौन हैं सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »