विदेश

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक की मौत

​कुवैत हवाई अड्डे पर हुए ईरानी ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक नए वीडियो में वह खौफनाक पल कैद हुआ है, जब ड्रोन सीधे एयरपोर्ट से टकराया और वहां भारी तबाही मच गई।

Reported by Kashish Solanki and edited by Kashish Solanki

Kuwait || Drone Attack || Indian National Killed : कुवैत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए ईरानी ड्रोन हमले से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है।  सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में वो भयानक पल साफ नजर आता है जब ड्रोन हवाई अड्डे की इमारत से टकराता है। धमाके के बाद वहां चीख-पुकार मच गई और चारों ओर मलबा फैल गया।

भारतीय नागरिक की मौत पर शोक

इस हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक की पहचान और उनके बारे में अन्य जानकारी इकट्ठा की जा रही है। कुवैत में बड़ी संख्या में भारतीय लोग काम कर रहे हैं, और इस घटना के बाद वहां रहने वाले भारतीय समुदाय और उनके परिवारों में चिंता और डर का माहौल बन गया है। भारतीय दूतावास स्थिति पर ध्यान दे रहा है और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए है।

​​​​​​कैमरे में कैद हुई तबाही

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ड्रोन तेजी से उड़ता हुआ आता है और हवाई अड्डे के परिसर में क्रैश हो जाता है। इसके बाद एक जोरदार धमाका होता है, जिससे आसमान में काले धुएं का गुबार छा जाता है। वीडियो में लोग घबराकर अपनी जान बचाने के लिए भागते और छिपने की जगह तलाशते नजर आ रहे हैं।

​​​​​​​मध्य पूर्व में बढ़ता संकट

इस हमले के बाद कुवैत के हवाई अड्डे पर उड़ानें रोक दी गई हैं, और सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया है। ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच जारी इस युद्ध ने पूरे क्षेत्र में हालात को काफी तनावपूर्ण बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस हमले की कड़ी निंदा हो रही है, और सुरक्षा एजेंसियां संभावित खतरों को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर हैं।

ये भी पढ़े : वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिगेज भारत आईं, पीएम मोदी से करेंगी खास मुलाकात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »