भारतराजनीति

8 बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा की कांग्रेस में वापसी

आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा कांग्रेस में लौटे। प्रियंका कक्कड़ और पत्रकार रजत टंडन ने भी पार्टी की सदस्यता ली। शर्मा ने राहुल गांधी की सराहना की।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Shyam Sunder Sharma: उत्तर प्रदेश की मांट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक और पूर्व मंत्री रहे श्याम सुंदर शर्मा ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका कक्कड़ और पत्रकार रजत टंडन भी कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में वापसी के बाद श्याम सुंदर शर्मा अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए। उन्होंने फिल्म ‘बागबान’ का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें एक संवाद आता है, ‘ये बुड्ढा किस काम का’, लेकिन आज वह कहना चाहते हैं कि ‘ये बुड्ढा बहुत काम का है।’

राजनीति का मतलब सेवा

श्याम सुंदर शर्मा ने खुद को स्वतंत्रता सेनानी परिवार से जुड़ा बताते हुए कहा कि एक समय वह परिस्थितियों के चलते एनडी तिवारी के साथ चले गए थे। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस में लौटना उनके लिए घर वापसी जैसा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार वह कम अंतर से चुनाव हार गए थे। उनके मुताबिक राजनीति का वास्तविक उद्देश्य जनता की सेवा होना चाहिए और कांग्रेस में यह विचार आज भी मौजूद है। शर्मा ने राहुल गांधी की राजनीति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि देश में जाति और धर्म की चर्चा के बीच राहुल गांधी मानववाद की बात करते हैं।

प्रियंका कक्कड़ ने भी थामा कांग्रेस का हाथ

आप नेता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद दिल्ली को लेकर अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि वह ऐसी दिल्ली चाहती हैं जो साफ, हरी और सुरक्षित हो। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर भी सकारात्मक टिप्पणी की। इस मौके पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि पार्टी आगामी चुनावों में मजबूती से उतरेगी। यूपी में आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि संगठन में फैसले सोच-समझकर लिए जाते हैं और अजय राय का भी सम्मान बना रहेगा।

कांग्रेस के लिए इन नेताओं की एंट्री ऐसे समय हुई है, जब पार्टी यूपी और दिल्ली में संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी है।

ये भी पढ़ें: आराधना मिश्रा के हाथ UP कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद को भी बड़ी जिम्मेदारी, जाने क्या है नई रणनीति?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »