भारत

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन, नेताओं समेत कई हिरासत में, 3 FIR दर्ज

SIR के विरोध में जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई इलाकों में अभियान चला और करीब 1,000 लोग हिरासत में लिए गए।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

SIR Protest Delhi: SIR को लेकर 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी और नई दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू थी। इसके बावजूद विभिन्न इलाकों से लोग जंतर-मंतर की ओर बढ़े। पुलिस ने 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिनमें राजनीतिक दलों के नेता, छात्र संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा बढ़ाई गई। प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लेकर पुलिस थानों में ले जाया गया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी जनपथ इलाके में भी जुटे रहे।

प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और SIR से जुड़े आरोपों ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »