उत्तर प्रदेशनोएडा

बेटी के इलाज के लिए चाहिए थे पैसे बैंक पहुंचे तो उड़ गए होश… PNB घोटाले में बड़ा खुलासा!

ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक घोटाले में मैनेजर समेत पांच कर्मचारी सस्पेंड। बेटी के इलाज के लिए 10 लाख की FD तुड़वाने पहुंचे संजय अब परेशान हैं।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

PNB Bank Scam: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। बैंक के अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। वहीं, बैंक प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए मैनेजर समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इस पूरे मामले के बीच खाताधारकों की परेशानियां भी सामने आ रही हैं। कुछ लोगों के लिए यह सिर्फ जमा रकम का मामला नहीं, बल्कि परिवार की जरूरतों और इलाज से जुड़ा संकट बन गया है।

बेटी के इलाज के लिए तोड़नी थी 10 लाख की FD

इस मामले में संजय नाम के एक खाताधारक की कहानी बेहद चिंताजनक है। संजय के मुताबिक, उनकी बेटी दिव्यांग है और उसके इलाज के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी। आर्थिक स्थिति ऐसी है कि वह सिलाई का काम करके परिवार का खर्च चलाते हैं। संजय ने बताया कि बेटी के इलाज के लिए डॉक्टर ने उनसे पैसे मांगे थे। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए वह बैंक में अपनी 10 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) तुड़वाने पहुंचे थे। लेकिन बैंक पहुंचने पर उन्हें कथित घोटाले की जानकारी मिली। इसके बाद उनकी चिंता और बढ़ गई।

अब बेटी का इलाज कैसे होगा?

संजय का कहना है कि वह अपनी बेटी के इलाज को लेकर बेहद परेशान हैं। उनके लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि इलाज के लिए जरूरी रकम का इंतजाम कैसे होगा। सिलाई का काम करके घर चलाने वाले संजय के सामने अब आर्थिक संकट और गहरा गया है।

खाताधारकों को राहत का इंतजार

बैंक में कथित घोटाले की जांच अभी जारी है। अधिकारी लेन-देन और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं। मैनेजर समेत पांच कर्मचारियों के निलंबन के बाद अब खाताधारकों की नजर इस बात पर है कि उनकी जमा पूंजी को लेकर स्थिति कब साफ होगी। फिलहाल, जांच पूरी होने और संबंधित खाताधारकों की रकम की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

रिपोर्ट- आमिर खान

ये भी पढ़ें: जिम ट्रेनर से अफेयर, पति पर चाकू से हमला! CCTV में कैद हुई पूरी कहानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »