उत्तर प्रदेशनोएडा

19वीं मंजिल से कूदकर BBA छात्र ने दी जान, एक्टर बनना चाहता था आदित्य

ग्रेटर नोएडा की प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में 18 वर्षीय BBA छात्र आदित्य की 19वीं मंजिल से गिरकर जान चली गई। वह एक्टर बनना चाहता था, पुलिस जांच जारी है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में बृहस्पतिवार तड़के एक 18 वर्षीय बीबीए छात्र की जान चली गई। मृतक की पहचान आदित्य अरोड़ा के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आदित्य एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहता था, लेकिन उसने परिवार की अपेक्षाओं के चलते बीबीए में दाखिला लिया था। हालांकि, उसकी मौत के पीछे पढ़ाई या पारिवारिक दबाव की भूमिका थी या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

तड़के चार बजे दूसरे टावर में पहुंचा छात्र

पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब चार बजे की है। आदित्य सेंट्रल नोएडा के प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी के टावर-ए में अपने परिवार के साथ रहता था। बताया गया है कि वह घर से निकलकर सोसायटी के दूसरे टावर-बी में पहुंचा। वहां 19वीं मंजिल की लॉबी से नीचे गिरने के बाद उसकी जान चली गई। सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक्टिंग में बनाना चाहता था करियर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आदित्य गाजियाबाद के एक निजी कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसकी रुचि एक्टिंग में थी और वह इसी क्षेत्र में आगे की पढ़ाई करना चाहता था। हालांकि, परिवार की अपेक्षाओं के चलते उसने बीबीए को चुना। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आदित्य किसी बात को लेकर नाराज था। लेकिन उसकी नाराजगी की वजह क्या थी और उसका पढ़ाई या करियर से कोई संबंध था या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

आदित्य के परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों की ओर से भी फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आदित्य अपने आवासीय टावर से दूसरे टावर तक क्यों पहुंचा और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। फिलहाल उसकी मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: फूल तोड़ने गए पिता-पुत्र के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की गई जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »