उत्तर प्रदेशजालौनराजनीति

तेज रोशनी बनी मौत की वजह, सड़क हादसे में भाजपा बूथ अध्यक्ष की दर्दनाक मौत, बेटा घायल

जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रोशनी के बीच कार की टक्कर से भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Jalaun News || Road Accident News || BJP Booth President Death || Uttar Pradesh Accident: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आटा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल फैल गया।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी 60 वर्षीय पूरनलाल भारतीय जनता पार्टी के बूथ संख्या 341 के अध्यक्ष थे। रविवार को वह अपने 33 वर्षीय बेटे सौरभ कुमार के साथ उरई में एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि आटा-इटौरा मार्ग पर ग्राम पिपरायां के पास सामने से आ रही एक कार की तेज रोशनी के कारण बाइक सवार संतुलन खो बैठे। इसी दौरान बाइक की कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

भीषण टक्कर ने ली जान

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पूरनलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बेटे सौरभ का इलाज किया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

अजय श्रीवास्तव

ये भी पढ़ें: पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, वैलिडेशन एक्ट को लेकर 25 मई से बड़े आंदोलन का ऐलान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »