खेल

फीफा विश्वकप में कई बड़े खिलाड़ी नहीं होंगे शामिल, फैंस को लगा बड़ा झटका

कुछ टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं, जबकि कुछ स्टार खिलाड़ी चोट और टीम चयन की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए

Reported by Tanvi Pandey and edited by Shagun Chaurasia

FIFA World Cup 2026 || Robert Lewandowski || Rodrygo: फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट फीफा विश्वकप 2026 अगले महीने 11 जून से 19 जुलाई तक खेला जाएगा। दुनियाभर के करोड़ों फैंस इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बार कई बड़े खिलाड़ी वर्ल्ड कप में खेलते नज़र नहीं आएंगे। इससे फैंस को बड़ा झटका लगा है। कुछ खिलाड़ी इसलिए बाहर हो गए क्योंकि उनकी टीम क्वालिफाई नहीं कर सकी। वहीं कुछ खिलाड़ियों को चोट और चयन की वजह से मौका नहीं मिला।

लेवांडोव्स्की और रोड्रिगो पर बड़ा झटका

पोलैंड के स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और ब्राज़ील के युवा स्टार रोड्रिगो इस वर्ल्ड कप में खेलते नज़र नहीं आएंगे। दोनों खिलाड़ियों की अनुपस्थिति को फैंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

अन्य बड़े खिलाड़ी भी बाहर

रिपोर्ट के अनुसार कई और बड़े नाम भी इस टूर्नामेंट में नहीं दिखेंगे। इनमें शामिल हैं:

रॉबर्ट लेवांडोवस्की (पोलैंड)
रोड्रियागो (ब्राज़ील)
ख्विचा क्वारात्सखेलिया (जॉर्जिया)
डोमिनिक स्ज़ोबोस्लाई (हंगरी)
विक्टर ओसिमन(नाइजीरिया)
जियानलुगी डोन्नारुम्मा (इटली)

क्वालीफाई न करना और चोट बनी वजह

कई बड़ी टीमों का वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई न कर पाना इस स्थिति की एक बड़ी वजह है। वहीं कुछ खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जिससे उनका वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया। कुछ खिलाड़ियों का चयन भी इस बार टीम में नहीं हुआ है, जिससे उनकी कमी और ज्यादा महसूस होगी।

फैंस में मायूसी:

इन बड़े खिलाड़ियों के बाहर होने से सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। फैंस का कहना है कि इतने बड़े नामों के बिना वर्ल्ड कप का रोमांच थोड़ा कम हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Women’s T20 World Cup: हरमनप्रीत की अगुआई में टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंची, खिताब पर नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »