Ishan Kishan || Bihar CM || T20 World Cup 2026 || Cricket News: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले इशान किशन को बिहार सरकार ने बड़ा सम्मान दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को 1 करोड़ रुपये का कैश प्राइज देकर सम्मानित किया। यह सम्मान टीम इंडिया की खिताबी जीत में अहम योगदान के लिए दिया गया। ईशान अपने परिवार के साथ CM कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ईशान अपने परिवार के साथ पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी जमकर तारीफ करते हुए कहा कि ईशान ने अपने शानदार प्रदर्शन से बिहार का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन ने कई मैचों में तूफानी पारियां खेलीं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में 77 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया था। वहीं फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 54 रनों की अहम पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। बेहद खास रही ईशान की वापसी पूरे टूर्नामेंट में ईशान ने 9 मैचों में 317 रन बनाए और करीब 193 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा। ईशान के लिए यह वापसी बेहद खास रही, क्योंकि वह करीब दो साल तक टीम इंडिया से बाहर थे। घरेलू क्रिकेट और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने फिर टीम इंडिया में जगह बनाई और अब वर्ल्ड कप जीत के बड़े सितारे बनकर उभरे हैं। ये भी पढ़ें: रणजी में 60 विकेट लेने वाले आकिब नबी को नहीं मिला मौका, भड़के पूर्व भारतीय कप्तान