खेल

अर्शदीप सिंह फिर विवादों में फंसे, पूर्व खिलाड़ी ने दी बैन करने की सलाह

अर्शदीप सिंह का तिलक वर्मा पर किया गया मजाक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इस मामले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Shagun Chaurasia

IPL 2026 || Punjab Kings|| Mumbai Indians : अर्शदीप सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। IPL 2026 के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो मुंबई इंडियंस के सितारे तिलक वर्मा के साथ मजाक करते नज़र आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो स्नैपचैट पर शेयर किया गया था। वीडियो में अर्शदीप, तिलक वर्मा को “ओए अंधेरे” कहते सुनाई देते हैं। इसके बाद वह मजाक में सनस्क्रीन लगाने की बात भी कहते हैं। वहीं पास में मौजूद खिलाड़ी नमन धीर को वो  “पंजाब का असली नूर” बताते हैं।

सोशल मीडिया पर बढ़ी फैंस की नाराज़गी

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की नाराज़गी देखने को मिली। कई फैंस ने अर्शदीप सिंह की टिप्पणी को गलत बताया। कुछ यूजर्स ने इसे नस्लीय टिप्पणी कहा। वहीं कई लोगों का मानना था कि खिलाड़ियों को सार्वजनिक मंच पर इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। वीडियो के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया और क्रिकेट जगत में बहस शुरू हो गई।

पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल

पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णा ने भी इस मामले पर नाराज़गी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि क्रिकेटर युवाओं के रोल मॉडल होते हैं। इसलिए उन्हें अपनी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखना चाहिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अर्शदीप सिंह पर कार्रवाई की मांग भी की। उनका मानना है कि ऐसे मामलों में सख्त संदेश देना जरूरी है।

BCCI की तरफ से नहीं आया बयान

फिलहाल इस मामले पर BCCI की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा ने भी अब तक इस विवाद पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। कई लोग इसे मजाक मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे गलत बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें: SRH vs RCB: SRH की जीत बेकार, टॉप पर रहते हुए क्वालिफायर-1 में पहुंची आरसीबी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »