भारत

पेट्रोल-डीजल और CNG फिर महंगे, आखिर कब रुकेगी महंगाई की मार?

पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम फिर बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर दबाव बढ़ता जा रहा है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Petrol-Diesel Price Hike || CNG Price Hike || Crude oil india || Iran US War: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 15 मई, 19 मई और अब 23 मई को तेल कंपनियों ने फिर दाम बढ़ा दिए हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं CNG भी एक रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है।

लगातार बढ़ते दाम ने किया परेशान

लगातार बढ़ती कीमतों के पीछे सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में जारी तनाव को माना जा रहा है। पिछले करीब 85 दिनों से चल रहे संकट के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से तेल और गैस सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका असर भारत के कच्चे तेल, LNG और LPG आयात पर साफ दिखाई दे रहा है।पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2026 में भारतीय बास्केट कच्चे तेल की कीमत 69 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब बढ़कर 109 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा पहुंच गई है। यानी कीमतों में करीब 58 फीसदी का उछाल आया है।

शहर  पेट्रोल का रेट डीजल का रेट
दिल्ली 99.51 92.49
मुंबई  108.49 95.02
कोलकाता    110.64 97.02
चेन्नई 105.31 96.98

तेल कंपनियों को रोजाना हो रहा नुकसान

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, बढ़ती आयात लागत की वजह से तेल कंपनियों को रोजाना लगभग 750 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में 3 दिन का चक्का जाम, ऑटो-टैक्सी हड़ताल से राजधानी ठप!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »