उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर देहात में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी दीक्षा अवस्थी निलंबित

कानपुर देहात में ग्राम विकास अधिकारी दीक्षा अवस्थी निलंबित। प्रभार न सौंपने और विकास कार्यों में बाधा डालने के आरोप सही मिलने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।

Reported by India Headlines and edited by Shagun Chaurasia

Kanpur Dehat News || Gram Vikas Adhikari || Diksha Awasthi || Suspension || UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी दीक्षा अवस्थी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। राजपुर ब्लॉक में तैनात दीक्षा अवस्थी को अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी और विकास कार्यों में बाधा डालने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बुधौली क्लस्टर का प्रभार ग्राम विकास अधिकारी शिवकुमार शर्मा को सौंपे जाने के आदेश जारी किए गए थे। जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद 27 अप्रैल को यह जिम्मेदारी हस्तांतरित की गई थी और एक सप्ताह के भीतर सभी रिकॉर्ड व कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि दीक्षा अवस्थी ने आदेश के बावजूद प्रभार हस्तांतरित नहीं किया, जिससे ग्राम पंचायत के विकास कार्यों का भुगतान अटक गया।

सरकारी कामों में लापरवाही

मामले की शिकायत प्रधान संघ राजपुर के ब्लॉक अध्यक्ष रामबली सिंह ने सीडीओ से की थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जिला विकास अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए दीक्षा अवस्थी को निलंबित कर दिया। जांच पूरी होने तक उन्हें बीडीओ कार्यालय संदलपुर से संबद्ध किया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Reported by- मनीष मिश्रा

ये भी पढ़ें: बारा टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को रौंदा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो CCTV में कैद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »