उत्तर प्रदेशनोएडा

व्हाट्सऐप ग्रुप बना जाल, रिटायर्ड मैनेजर से 47.90 लाख की साइबर ठगी

ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड मैनेजर से 47.90 लाख रुपये ठग लिए। व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए जाल बिछाकर निवेश कराया गया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida News || Cyber Fraud || Investment Scam || WhatsApp Scam || Cybercrime: ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर एक रिटायर्ड प्रबंधक को करोड़पति बनने का सपना दिखाया और उनसे 47 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए। मामला सामने आने के बाद साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एटीएस डोल्से सोसाइटी निवासी 56 वर्षीय रूपम गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह एक ऑटोमोबाइल कंपनी से रिटायर होने के बाद खिलौनों का कारोबार कर रहे हैं। 28 अप्रैल को उनके व्हाट्सऐप पर शेयर ट्रेडिंग से जुड़ा एक मैसेज आया, जिसमें कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का दावा किया गया था।

कैसे फसाया जाल में?

मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को एक बड़ी ट्रेडिंग कंपनी का कर्मचारी बताया और उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप का एडमिन खुद को राजेश अहीर बताता था। इसमें 244 से ज्यादा सदस्य जुड़े हुए थे और लगातार निवेश व मोटे मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा किए जा रहे थे। ग्रुप में दिख रहे भारी रिटर्न से प्रभावित होकर रूपम गुप्ता ने अलग-अलग चरणों में कुल 47.90 लाख रुपये निवेश कर दिए।

ठगी का कैसे लगा पता?

कुछ समय बाद उनके ऑनलाइन खाते में रकम तीन गुना तक बढ़ी हुई दिखाई देने लगी। लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज के नाम पर और रकम जमा कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। लगातार नई मांगों से शक होने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें: नोएडा में आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर बड़ा छापा, रेड वेलवेट क्रीम के डिब्बे सीज, सैंपल भेजे लैब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »