भारत

ट्विशा की मौत की रात का राज क्या है? अब आमने-सामने होंगे समर्थ और गिरिबाला

ट्विशा शर्मा डेथ केस में सीबीआई अब पति समर्थ और सास गिरिबाला को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। CCTV फुटेज और कथित सबूतों से छेड़छाड़ जांच की सबसे अहम कड़ी बनी हुई है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Twisha Sharma Death Case || Bhopal CBI Investigation || Giribala Singh Arrest || MP Crime News: मध्य प्रदेश में भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया है। पूर्व जज गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब CBI मामले की सबसे अहम कड़ी 12 मई की रात का सच जानने में जुट गई है। एजेंसी अब ट्विशा के पति समर्थ और उसकी मां गिरिबाला सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

ट्विशा की सास गिरिबाला हुई गिरफ्तार

गुरुवार को CBI ने गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया था। इससे एक दिन पहले ही मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई उन्हें पूछताछ के लिए MANIT परिसर भी लेकर गई। शुक्रवार को समर्थ और गिरिबाला दोनों को कोर्ट में पेश किया जाना है, जहां एजेंसी दोनों की 3 से 7 दिन की रिमांड मांग सकती है।

क्राइम सीन से छेड़छाड़

सीबीआई को शक है कि घटना वाली रात क्राइम सीन से छेड़छाड़ की गई थी। यही वजह है कि अब जांच एजेंसी दोनों के बयानों का आमना-सामना कराकर सच्चाई तक पहुंचना चाहती है। इस हाई प्रोफाइल केस में CCTV फुटेज सबसे बड़ा सबूत बनकर सामने आई है। फुटेज में 12 मई की रात ट्विशा शर्मा को घर की सीढ़ियों से छत की ओर जाते देखा गया था। करीब एक घंटे बाद पति समर्थ और तीन अन्य लोग उन्हें नीचे लाते नजर आए। इसी एक घंटे ने जांच एजेंसियों के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीबीआई की अगली कार्रवाई पर नजर

घटना के बाद समर्थ का अचानक फरार होना और बाद में सरेंडर करना भी जांच के दायरे में है। वहीं गिरिबाला सिंह के कुछ विवादित बयानों ने भी मामले को और उलझा दिया है। अब सभी की नजरें सीबीआई की अगली कार्रवाई और उस रात के सच पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार, CBI की घंटों पूछताछ के बाद बढ़ीं मुश्किलें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »