भारत

ट्वीशा केस में बड़ा ट्विस्ट! कॉल रिकॉर्ड और चैट से खुलेंगे कई राज, CBI की पकड़ में सच?

ट्वीशा शर्मा मौत मामले में CBI की जांच तेज हो गई है। कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूर्व जज गिरिबाला सिंह से लगातार पूछताछ जारी है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Twisha Sharma Case || CBI Remand || Death Investigation || Bhopal Crime News: भोपाल के चर्चित ट्वीशा शर्मा मौत मामले की जांच अब बेहद अहम मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है और जांच का फोकस कथित तौर पर सबूतों से छेड़छाड़, डिजिटल रिकॉर्ड और घटना के बाद की गतिविधियों पर केंद्रित है।

CBI के सवालों से घबराई गिरिबाला

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान पूर्व जज गिरिबाला सिंह कई अहम सवालों के जवाब देने से बचती नजर आईं। बताया जा रहा है कि उन्होंने बार-बार घबराहट और एंजायटी की शिकायत की, जिसके बाद जांच एजेंसी उनके बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान कर रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी जांच का महत्वपूर्ण आधार बनी हुई है। रिपोर्ट में सामने आए चोटों के निशानों को लेकर सीबीआई यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये चोटें किन परिस्थितियों में लगीं और उस समय घर में कौन-कौन मौजूद था। जांचकर्ता इन तथ्यों को घटनाक्रम से जोड़कर देख रहे हैं।

पार्लर CCTV तक पहुंची जांच

इसी बीच एक और पहलू ने जांच को नया मोड़ दिया है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि मौत के बाद पार्लर से CCTV फुटेज हासिल करने के लिए कुछ लोगों को किस उद्देश्य से भेजा गया था। जांच का उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि सबूत सुरक्षित किए जा रहे थे या किसी प्रकार की छेड़छाड़ की आशंका थी।सीबीआई यह भी खंगाल रही है कि घटना की सूचना पुलिस तक पहुंचने में देरी क्यों हुई। साथ ही कॉल डिटेल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल और लैपटॉप से मिले डिजिटल डेटा का गहन विश्लेषण किया जा रहा है।

अब एजेंसी गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों का मिलान कर पूरे घटनाक्रम की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। आने वाले दिनों में जांच से कई अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्विशा की मौत की रात का राज क्या है? अब आमने-सामने होंगे समर्थ और गिरिबाला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »